मुंबई में अभिनेत्री करिश्मा शर्मा ट्रेन से कूदने के बाद अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म प्यार का पंचनामा-2 की अभिनेत्री करिश्मा शर्मा गुरुवार को मुंबई में चलती ट्रेन से कूद गईं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुद घटना का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि वे शूटिंग के लिए चर्चगेट जा रही थीं। ट्रेन में चढ़ते समय ट्रेन की गति बढ़ गई और उनका दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ सका। यह देखकर डर के मारे करिश्मा शर्मा भी ट्रेन से कूद गईं।

इस दौरान वे पीठ के बल गिरीं और उनका सिर जमीन से टकरा गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी हुई है।


 

  • Related Posts

    बिहार के गरीबों की छत पर अब ‘मुफ्त’ चमकेगी बिजली! PM सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव—स्मार्टफोन नहीं तो भी मिलेगा लाभ; जानें कैसे करें अप्लाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading