संविदाकर्मियों की सेवा पुनर्बहाली पर विभाग का सहानुभूतिपूर्ण रुख

54 संविदाकर्मी अपील के बाद लौटे काम पर

पटना, 12 सितंबर 2025 – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि विशेष सर्वेक्षण कार्य में संविदा पर नियुक्त अमीन, कानूनगो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं लिपिक यदि पुनः सेवा में लौटना चाहते हैं तो वे अपील अभ्यावेदन विभाग में प्रस्तुत करें।

श्री सिंह ने बताया कि विभाग को अब तक 54 अपील अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सभी को सेवा में पुनर्बहाल कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग संविदाकर्मियों की समस्याओं को समझते हुए न्यायसंगत निर्णय ले रहा है ताकि विशेष सर्वेक्षण का कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ सके।


 

  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading