पटना | 11 सितंबर 2025- पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस की सटीक कार्रवाई में गौतम कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कुम्हरार पार्क शीतला माता मंदिर ROB के पास की गई, जहाँ से कुल 551 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ, जिनका वजन लगभग 143.26 ग्राम बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- गौतम कुमार, पिता कमलेश चौधरी, निवासी साव नरवल टोली, थाना आलमगंज
- एक महिला आरोपी
बरामदगी
- 551 पुड़िया स्मैक (वजन लगभग 143.26 ग्राम)
कार्रवाई की जानकारी
पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपीयों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई का संदेश गया है।


