
भागलपुर। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के निर्देश पर गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मायागंज में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल डॉ. हेमशंकर शर्मा और अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार चिकित्सकों की टीम के साथ अस्पताल के सभी वार्डों और लाइफ सपोर्ट सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से आकलन किया।
शिकायतों के बाद सख्ती
अस्पताल से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निरीक्षण कराया गया। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि –
- मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
- वार्डों की व्यवस्था, उपकरणों की कार्यक्षमता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य है।
जल्द दिखेगा सुधार
माना जा रहा है कि इस निरीक्षण के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में ठोस सुधार देखने को मिल सकता है।


