
बेगूसराय, 10 सितंबर 2025।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत आज बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित किया। भगवानपुर प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला किया।
सभा में प्रमुख बयान
- प्रशांत किशोर ने बेगूसराय को “क्रांतिकारियों की भूमि” बताया और कहा कि देश के बड़े आंदोलनों की शुरुआत अक्सर इस जिले से हुई है।
- भाजपा नेताओं के उनके खिलाफ दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “अगर दम है तो फेसबुकिया नेता इसी मैदान में आकर जनता के सामने अपनी सभा कर के दिखाएं।”
- उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्ट सरकार के ईमानदार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनके आसपास रहने वाले मंत्री और अफसरों ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में संपत्ति खरीदी है, जबकि बिहार के लोग गरीबी में जी रहे हैं।
- प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि जन सुराज की व्यवस्था लागू होती है तो भ्रष्ट नेताओं और उनके परिवारों से लूटे गए पैसे जब्त किए जाएंगे।
युवाओं और जनता के लिए वादे
- बिहार के युवाओं को दिसंबर 2025 से 10-12 हजार रुपये मासिक का रोजगार मिलेगा, ताकि उन्हें घर-परिवार छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़े।
- 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
- सरकारी विद्यालयों में सुधार न होने तक बच्चों को निजी स्कूल में पढ़ाने पर सरकार फीस भरेगी, ताकि गरीब परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी मीडियम शिक्षा प्राप्त कर सकें।
प्रशांत किशोर ने सभा में जनता से वादा किया कि इस बार बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। उनके अनुसार, बिहार बदलाव योजना के लागू होने पर राज्य में रोजगार, पेंशन और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव आएंगे।


