बिहार STF की बड़ी कार्रवाई : जहानाबाद के कुख्यात अपराधी ‘रॉकी’ गिरफ्तार

पटना, 10 सितंबर 2025।बिहार में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज़ हो रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिले के टॉप-10 वांछित अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ़ रॉकी को बिहार STF की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

गंभीर अपराधों में था शामिल

अभिषेक उर्फ रॉकी पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की तलाश पुलिस को थी।

मसौढ़ी से धर दबोचा गया

बिहार STF ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से रॉकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

बिहार पुलिस की तत्परता

बिहार पुलिस ने कहा कि प्रदेश से संगठित अपराध और कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। STF की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मेदांता हॉस्पिटल सील, जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

    Share Add as a preferred…

    खान सर नहीं करेंगे सरेंडर! वकील का बड़ा बयान, अब अग्रिम जमानत की तैयारी

    Share Add as a preferred…