बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 6 हजार के पार; 24 घंटे में प्रदेश के अंदर 396 नए मामले आए सामने

बिहार में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पूरे प्रदेश में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 6 हजार के पार चला गया है। इसमें 95 फ़ीसदी सितंबर महीने में मिले हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान यानी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 396 नए मामले सामने आए हैं। इसमें राजधानी पटना में डेंगू मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा 174 है। पूरे बिहार में अभी 344 मरीज बड़े सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

बारिश के सीजन में डेंगू बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल अब तक डेंगू के 6005 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से केवल सितंबर महीने में 5730 मरीज मिले हैं, जो कि कुल केस का लगभग 95 फीसदी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान किन-किन जिलों में मिले कितने मरीज

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में डेंगू की 174 नए मरीज मिले। इसके बाद भागलपुर में 36, मुंगेर में 26, मुजफ्फरपुर में 19 और बेगूसराय में 17 मरीज मिले। राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में 344 मरीजों भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

फेस्टिव सीजन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत

आने वाले अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा,दिवाली और फिर छठ पूजा आने वाला है। अगर लगातार डेंगू के मामले बढ़ते रहे तो इन त्योहारों में लोगों को काफी सावधानी से रहना होगा। ऐसा कहना है पटना के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी का।

क्या बोले डॉक्टर

डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि अभी आने वाले दिनों में फेस्टिव सीजन आने वाला है। इसमें लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इस दौरान बाहर से भी काफी संख्या में लोग आते हैं। एक रूम में सारे परिवार के लोग रहते हैं। अगर उस रूम में कोई भी एक डेंगू का मरीज होता है, और अगर उसे मच्छर काटता है। वह मच्छर दूसरे किसी घर के अन्य सदस्य को काटेगा तो इससे डेंगू फैलता चला जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में गैस की किल्लत की अफवाहों पर ‘फुल स्टॉप’! DM-SSP ने खुद किया मधु गैस गोदाम का निरीक्षण; उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बुकिंग की अपील

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *