सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने 14 सितम्बर तक अवशेष चावल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया
पटना, 09 सितंबर।बिहार सरकार के सहकारिता विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत समितियों द्वारा CMR (चावल) की आपूर्ति को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार किसानों से खरीदे गए धान के समतुल्य CMR की शत-प्रतिशत आपूर्ति कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जिन समितियों की ओर से अब तक CMR आपूर्ति शेष है, वे हर हाल में विस्तारित अवधि 14 सितम्बर 2025 तक आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में लिए गए अहम निर्णय
- जिला सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश:
- दैनिक कार्ययोजना बनाकर अवशेष CMR की आपूर्ति 14 सितम्बर तक बिहार राज्य खाद्य निगम (BSFC) को कराएं।
- अंतिम तिथि का इंतजार न कर जल्द-से-जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करें।
- कड़ी चेतावनी:
- जिन समितियों ने दो दिनों के भीतर आपूर्ति शुरू नहीं की, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई का आदेश।
- अनुश्रवण और निगरानी:
- राज्य स्तर पर दैनिक अनुश्रवण और समीक्षा बैठक जारी।
- प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक एवं सभी नोडल पदाधिकारियों को जिलों का भ्रमण कर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश।
अब तक की प्रगति
- लक्ष्य : 26.61 लाख मीट्रिक टन CMR आपूर्ति।
- आपूर्ति : 26.10 लाख मीट्रिक टन (98.10%) चावल BSFC को उपलब्ध कराया जा चुका है।
- शेष : अभी भी लगभग 50,423 मीट्रिक टन CMR चावल की आपूर्ति करनी बाकी है।
केंद्र सरकार से मिली राहत
राज्य सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने CMR आपूर्ति अवधि को 14 सितम्बर 2025 तक बढ़ा दिया है।


