19 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा अटल कला भवन : सम्राट चौधरी

सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मिलेगा मंच

पटना, 09 सितंबर।बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय में अटल कला भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना पर कुल 1973.26 लाख रुपये (करीब 19.73 करोड़ रुपये) खर्च किए जाएंगे।

सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम

श्री चौधरी ने बताया कि इस कला भवन का निर्माण होने से जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए यह भवन प्रतिभा प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

कला और संस्कृति को बढ़ावा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चस्तरीय कला भवन की स्थापना से न सिर्फ औरंगाबाद बल्कि पूरे बिहार की कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इस भवन में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन संभव होगा, जिससे जिले की पहचान सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत होगी।

सरकार की प्राथमिकता में विकास और संस्कृति

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार न केवल जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है, बल्कि कला-संस्कृति को भी बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अटल कला भवन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


 

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    Holi 2026: “जब दुनिया जंग की आग में जल रही हो, तो उत्सव कैसा?”— भागलपुर के डॉ. अजय सिंह नहीं खेलेंगे होली; ‘जीवन जागृति सोसाइटी’ का बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading