सहरसा: 23 करोड़ की लागत से समडा-भमुरिया बाजार सड़क बनेगी :उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृति, स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा – उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना, 9 सितंबर।सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड की ग्रामीण जनता के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY-III) के तहत समडा से भमुरिया बाजार तक 15.16 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर कुल 23 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे।

तकनीकी मानकों के साथ बनेगी मजबूत सड़क

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर होगी, जिससे ग्रामीणों और बड़े वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। टिकाऊपन और मजबूती के लिए सड़क पर 50mm और 25mm SDBC परत बिछाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क का डिजाइन T-09 कैटेगरी के अनुसार तैयार किया गया है। परियोजना में ATCC ट्रैफिक सर्वे सहित सभी आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है। निविदा प्रक्रिया और स्वीकृति का काम भी पूरा हो चुका है।

गांवों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। बरसात और कठिन मौसम में भी रास्ता सुगम रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों के लोगों को मजबूत और सुरक्षित सड़क मिले, जिससे उनका जीवन आसान बने और स्थानीय विकास को गति मिले।

विकास को नई दिशा

परियोजना से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण जनता को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होने से रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।


 

  • Related Posts

    मानव तस्करी के मामलों में संवेदनशीलता बरतें पुलिसकर्मी: डीजीपी विनय कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में बड़ी पहल, शीर्ष समितियों की बैठक में टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading