अकबरनगर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, इलाके में मातम

बाढ़ से विस्थापित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भागलपुर/अकबरनगर, 08 सितम्बर 2025 –जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो गांव के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय पंचू मंडल की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ का पानी घर में घुस जाने के कारण पंचू मंडल का परिवार सड़क किनारे रह रहा था। घटना के समय वे अपने मवेशियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में पंचू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पंचू मंडल का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार में कोहराम

अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और गांव में शोक का माहौल है।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading