भागलपुर : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवक व दो युवतियां पकड़ी गईं, छह फरार

डायल-112 की तत्परता से फ्लैट में छापा, शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद, थाना पुलिस की देरी पर उठे सवाल

भागलपुर, 08 सितम्बर 2025 –जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार फेज-1 कॉलोनी में रविवार देर रात चल रहे अवैध सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। डायल-112 की टीम ने छापेमारी कर दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि छह युवक मौके से फरार हो गए।

अश्लील डांस और शराब पार्टी

सूत्रों के अनुसार, झारखंड के साहिबगंज से लाई गई दो युवतियों से फ्लैट में आठ युवक नग्न डांस करवा रहे थे। रात करीब 10 बजे कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड ने तेज आवाज और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल-112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर अश्लील डांस चल रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब की खाली बोतलें, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

जांच जारी

डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading