मुख्यमंत्री ने 80 पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी, सभी निगम बसों में ई-टिकटिंग सुविधा शुरू

महिलाओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सरकार का बड़ा कदम, 1065 बसों में डिजिटल टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध

पटना, 08 सितम्बर 2025 –मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण और सुगम परिवहन की दिशा में सरकार का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया। अब यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी।

बसों को रवाना करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने बसों का निरीक्षण किया और उनमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा

पिंक बस सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत से अब महिलाओं को और अधिक सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके आवागमन में सहूलियत बढ़ाने की दिशा में अहम साबित होगा।

ई-टिकटिंग से पारदर्शिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निगम बसों में ई-टिकटिंग की शुरुआत से यात्रियों को डिजिटल सुविधा मिलेगी और टिकट व्यवस्था पारदर्शी होगी। यह पहल सरकार की डिजिटल इंडिया के विजन को भी साकार करती है।

मौके पर मौजूद रहे कई गणमान्य

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और कुमार रवि, राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में म्यूटेशन के नाम पर घूसखोरी का आरोप, राजस्व कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बगहा में उबाल, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…