अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरकर तीन मजदूरों की मौत; लापरवाही का मामला दर्ज

अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट के गिरने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट इमारत की 13वीं मंजिर से गिरी. जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये हादसा अहमदाबाद के सरखेज में हुआ.

जबां झवेरी ग्रीन नाम की एक इमारत का निर्माणकार्य चल रहा है. शनिवार को जब मजबूद यहां काम कर रहे थे. तभी इमारत की 13वीं मंजिर से लिफ्ट का झूला टूट गया. जिसके साथ तीन मजदूर भी नीचे गए गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं. वहीं पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

  • Related Posts

    सबौर में कलेजा चीर देने वाला हादसा! शौचालय के अभाव में गंगा किनारे गई 8 वर्षीय अनाथ बच्ची की डूबने से मौत; 17 फीट गहरे पानी से निकाला गया शव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *