भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के मलिकपुर दियारा निवासी 24 वर्षीय रूदल कुमार के लापता होने की खबर से परिवार में चिंता का माहौल है। रूदल कुमार अर्द्ध विक्षिप्त है और सामान्य बातचीत कम करता है।
जानकारी के अनुसार, उनके माता-पिता, राम जी सिंह (59 वर्ष) और उनकी पत्नी, रूदल के इलाज के लिए भागलपुर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे वे बरौनी पैसेंजर से शिवनारायणपुर स्टेशन पहुँचे और रात के समय मथुरापुर नवटोलिया स्थित अपने दामाद मुन्ना सिंह के घर रात्रि विश्राम के लिए गए।
घर पहुँचने के कुछ समय बाद रूदल कुमार पैखाना जाने की बात कहकर दामाद के साथ बाहर गया, लेकिन इसी दौरान वह वहां से अचानक भाग गया। परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
रूदल कुमार का हुलिया इस प्रकार है: नीली शर्ट, नेवी ब्लू लूजर और सफेद गमछा पहने हुए। वह अर्द्ध विक्षिप्त है और सामान्य बातचीत कम करता है।
परिजनों ने आम लोगों और प्रशासन से अपील की है कि यदि किसी को रूदल कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या परिवार से 6287068735 पर संपर्क करें। पूरे परिवार ने उसकी सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की है और उन्हें हर संभव मदद की आवश्यकता है।


