भागलपुर: गंगा में स्नान करते समय 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

भागलपुर, 6 सितंबर – भागलपुर जिले के दीपनगर घाट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गंगा नदी में स्नान करने गए 14 वर्षीय मन्नी कुमार, पिता लीगल महतो निवासी, की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मन्नी अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने चीख-पुकार मचाई और किसी तरह उसे बाहर भी निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घाट पर पहुंचे और बच्चे का शव देखते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि घाट पर सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। हर साल ऐसे हादसे सामने आते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।


पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज सिरकटी हत्याकांड का खुलासा, 15 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार; कटा सिर और हत्या का चाकू बरामद

    Share Add as a preferred…