भागलपुर , 6 सितंबर 2025 – पूर्वी रेलवे ने भाद्र पूर्णिमा कांवड़ यात्रा और बोलबम मेले के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए देवघर–सुल्तानगंज के बीच एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन का शेड्यूल
- 03445 देवघर–सुल्तानगंज पैसेंजर स्पेशल
प्रस्थान: 06.09.2025, शाम 5:00 बजे देवघर से
आगमन: रात 10:00 बजे सुल्तानगंज - 03446 सुल्तानगंज–देवघर पैसेंजर स्पेशल
प्रस्थान: 07.09.2025, सुबह 5:45 बजे सुल्तानगंज से
आगमन: सुबह 9:40 बजे देवघर
सुविधाएं
यह विशेष ट्रेन अपने मार्ग में आने वाले सभी स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे यात्रियों को आसानी से यात्रा करने की सुविधा मिल सके।



