प्रधानमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में तिलकामांझी चौक जाम, बिहार बंद सफल

भागलपुर, 05 सितंबर 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के सम्मान में एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद के तहत शुक्रवार को भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर जाम लगाया गया। भारतीय जनता पार्टी तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।

पृष्ठभूमि

ज्ञात हो कि दरभंगा में आयोजित एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों के प्रयोग को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश है। इस घटना के खिलाफ एनडीए ने बिहार बंद का आह्वान किया था।

प्रदर्शन और भागीदारी

तिलकामांझी चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता चंदन ठाकुर, मंडल महामंत्री बबीता मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सिंह, कार्यकर्ता खुशबू कुमारी, दीपक कुमार, प्रवीण प्रकाश, राजेश सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए।

एनडीए का संदेश

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बार-बार अपमानित करवाने की कोशिश करने वाले इंडी गठबंधन के नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जनता अब चुप नहीं बैठेगी। बिहार बंद की सफलता इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री और मातृशक्ति के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…