बांका में लूटपाट के दौरान 70 वर्षीय वृद्ध की लाठी मारकर हत्या, आरोपी फरार

बांका, 4 सितंबर 2025 – बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़हार पंचायत के बनियाकुरा गांव के समीप बुधवार को लूटपाट के दौरान एक दर्दनाक वारदात हुई। बदमाशों ने 70 वर्षीय वृद्ध की लाठी से पिटाई कर उनकी हत्या कर दी।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान जलधर राय (70 वर्ष), पिता स्व. चौठी राय, निवासी हड़हार गांव के रूप में हुई है।

पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ मामला

घटना को लेकर मृतक की पत्नी गौरी देवी ने कटोरिया पुलिस के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बनियाकुरा गांव नैयासी टोला निवासी बबलू पुझार (पुत्र मन्नू पुझार) अपने एक अज्ञात साथी के साथ लूटपाट की नीयत से आया था और इसी दौरान लाठी से हमला कर जलधर राय की हत्या कर दी।

आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी

वारदात के बाद दोनों आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है।

गांव में दहशत का माहौल

इस हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस को गश्ती और निगरानी और सख्त करनी चाहिए।

  • Related Posts

    CO-RO की हड़ताल पर सख्त हुए डिप्टी CM विजय सिन्हा: “भ्रम में न रहें अधिकारी, आज भी और आगे भी NDA की सरकार रहेगी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading