पटना, 5 सितंबर 2025 –जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार आज औपचारिक रूप से जदयू (जनता दल यूनाइटेड) में शामिल होंगे। वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
जदयू प्रदेश कार्यालय में होगा मिलन समारोह
जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष मिलन समारोह में अरुण कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद रहेंगे।
मगध क्षेत्र में जदयू को मजबूती
जदयू का मानना है कि अरुण कुमार के आने से मगध प्रक्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। जहानाबाद और आसपास के जिलों में उनका अच्छा जनाधार माना जाता है।
दो बार रह चुके हैं सांसद
अरुण कुमार 1999 में पहली बार जदयू से जहानाबाद से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2014 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) से जीत हासिल की। पिछली बार भी उन्होंने जहानाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
पार्टी में मिल सकता है अहम रोल
राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि अरुण कुमार को जदयू में शामिल करने के बाद पार्टी उन्हें मगध क्षेत्र की राजनीति में बड़ा दायित्व सौंप सकती है।


