प्रधानमंत्री की मां पर विवादित टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का बिहार बंद, भागलपुर में भी दिखेगा असर

भागलपुर। बिहार की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध अब तेज़ हो गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार को पूरे प्रदेश में बिहार बंद का आह्वान किया है।


भागलपुर में भी दिखेगा बंद का असर

भागलपुर ज़िला भाजपा ने भी बंदी में शामिल होने का ऐलान किया है। ज़िला अध्यक्ष संतोष कुमार साह ने जानकारी दी कि बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता सोमवार से ही माइकिंग के जरिए आम लोगों से अपील कर रहे हैं।

उन्होंने कहा –

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है। इज्जत घर, उज्ज्वला योजना और अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया गया है।”


“यह केवल मोदी जी का नहीं, हर मां का अपमान”

संतोष कुमार साह ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि देश की हर मां का अपमान है।
उन्होंने साफ कहा कि –

“भाजपा न तो ऐसे मामलों में चुप बैठी है और न ही बैठेगी।”


कार्यकर्ताओं से अपील

भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे इस बंद में सक्रिय रूप से भाग लें और कांग्रेस नेताओं को उनके बयान का करारा जवाब दें।


 

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने बनाई ‘शून्य गलती’ की रणनीति, विधायकों के लिए मॉक पोल का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading