सीबीसी, पटना ने चलाया स्वच्छता अभियान

नालंदा/पटना, 1 सितम्बर।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), पटना द्वारा आयोजित “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” विषयक 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के तीसरे दिन सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।

श्रम कल्याण मैदान और आसपास की साफ-सफाई

नालंदा के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व

  • प्रकाश कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रचार पदाधिकारी, सीबीसी पटना
  • कुंदन कुमार, डाक अधीक्षक, बिहारशरीफ
  • रिंकू कुमारी, प्रधानमंत्री स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता

ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सीबीसी, भारतीय डाक विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों और रिंकू कुमारी की टीम ने श्रम कल्याण मैदान व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इसके बाद लोगों ने सीबीसी द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

“स्वच्छता अभियान, जन-जन की जिम्मेदारी”

सीबीसी के क्षेत्रीय प्रचार पदाधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है – जन-जन को जागरूक करना और योजनाओं का निशुल्क लाभ पहुंचाना।
प्रधानमंत्री स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त रिंकू कुमारी ने कहा –
“स्वच्छता से ही स्वास्थ्य और सुंदरता मिलती है। प्रधानमंत्री जी के महाअभियान में सभी को जुड़कर देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में योगदान देना चाहिए।”

डाक विभाग की भागीदारी

डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि डाक विभाग सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मौके पर आधार सेवा, सुकन्या योजना, डाक बीमा, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त चिकित्सा जैसी सेवाओं के लिए कैंप लगाए गए।

विशेष आकर्षण

  • जीविका दीदी द्वारा जूट उत्पादों का स्टॉल
  • रिंकू दिव्यांग फाउंडेशन की सहभागिता
  • दिव्यांग बच्चों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया

कार्यक्रम का संचालन सुधीर पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अमरेंद्र मोहन (सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी) ने दिया। मौके पर विभागीय अधिकारी अरविंद कुमार, कलाकार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading