परिहार में BJP विधायक गायत्री देवी और पूर्व विधायक पति पर हमला, फायरिंग से फैली दहशत

सीतामढ़ी (बिहार)। परिहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक गायत्री देवी और उनके पति, पूर्व विधायक रामनरेश यादव पर रविवार देर रात हमला हुआ। मंदिर परिसर में गणपति पूजा के कार्यक्रम से निकलने के दौरान भीड़ ने मारपीट की, वहीं फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

कैसे हुई घटना?

  • विधायक दंपती अपने समर्थकों के साथ बाबा परिहार ठाकुर मंदिर परिसर स्थित गणपति पूजा में शामिल होने गए थे।
  • जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे, तभी विवाद शुरू हो गया और उन पर हमला कर दिया गया।
  • इस दौरान हुई मारपीट और फायरिंग में पूर्व विधायक रामनरेश यादव और उनके एक समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विधायक का आरोप

विधायक गायत्री देवी ने कहा कि यह हमला विरोधियों की पूर्वनियोजित साजिश थी।

“पहले से प्लानिंग करके हम पर हमला किया गया, लेकिन भगवान की कृपा से हम बच गए। पुलिस-प्रशासन को लिखित शिकायत दी है और एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है।”

पुलिस का पक्ष

परिहार थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने घटना को लेकर अलग बयान दिया।

“विधायक या पूर्व विधायक के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। मारपीट पूजा पंडाल के सचिव के साथ हुई थी। बीच-बचाव के दौरान पूर्व विधायक के कपड़े पर खून लग गया। सचिव ने आवेदन दिया है और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।”

विधायक का परिचय

  • गायत्री देवी लगातार दूसरी बार परिहार सीट से BJP की विधायक हैं।
  • 2020 में उन्होंने RJD उम्मीदवार रितु जायसवाल को हराया था।
  • उनके पति रामनरेश यादव भी पूर्व में विधायक रह चुके हैं।
  • वर्तमान में गायत्री देवी बिहार विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति हैं।

 

  • ये भी पढ़े..

    TRE-4 पर बड़ा अपडेट: जुलाई में BPSC को जाएगा अधियाचन, शिक्षा मंत्री ने दी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    MLC चुनाव से पहले पवन सिंह की CM सम्राट चौधरी से मुलाकात, 30 मिनट चली चर्चा; 8 जून को भरेंगे नामांकन

    Share Add as a preferred…