भागलपुर में बनेगा टेक्नोलॉजी पार्क, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर : जीतनराम मांझी

भागलपुर। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की जनसमर्थन सभा के लिए भागलपुर पहुंचे केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने रविवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भागलपुर में जल्द ही टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और उद्योग के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

विशेष बातचीत में मांझी ने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय की ओर से इसके लिए योजना बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भागलपुर देशभर में टेक्सटाइल सेक्टर में अपनी विशेष पहचान रखता है, इसलिए यहां टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण युवाओं के भविष्य को नया आयाम देगा।

खादी बोर्ड के अधिकारी होंगे प्रतिनियुक्त

मंत्री ने कहा कि बिहार में गठित खादी बोर्ड का एक अधिकारी जल्द ही भागलपुर में प्रतिनियुक्त किया जाएगा ताकि रेशम उद्योग और बुनकरों को सीधा लाभ मिल सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ाने की मांग

मांझी ने यह भी कहा कि वह केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की राशि को वर्तमान सीमा से बढ़ाकर पाँच लाख रुपये करने की सिफारिश करेंगे।


 

  • Related Posts

    जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की तलवार से हत्या की, 8 साल की बेटी का भी घोंटा गला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading