भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने हरियाणिवी एक्ट्रेस अंजलि राघव से मांगी माफी, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह को हाल ही में अपने एक स्टेज इवेंट में हरियाणिवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ अनुचित व्यवहार करने के कारण माफी मांगनी पड़ी। घटना गुरुवार को हुई जब पवन सिंह ने अपने गाने ‘सइयां सेवा करे’ के प्रमोशनल ईवेंट में स्टेज पर अंजलि राघव के कमर पर हाथ फेर दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चौतरफा आलोचना शुरू हो गई। अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम लाइव में इसे अपमानजनक और फूहड़ व्यवहार बताया और कहा कि अब वे ऐसी मानसिकता वाले कलाकारों की इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।

इस विवाद के बाद पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया। मुझे इस बात की जानकारी हुई तो मुझे बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था। इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।”

इस घटना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता और ठरकीपन की चर्चाओं को फिर से मुख्य पटल पर ला दिया। इस विवाद के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी उन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए और बताया कि उनके पास आत्मदाह के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading