रहमतनगर में नाला की सफाई ठप, सड़क पर बह रहा गंदा पानी – सैकड़ों परिवार महामारी के खतरे में

भागलपुर/सुल्तानगंज।नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 12 स्थित रहमतनगर में नाला की सफाई नहीं होने से पिछले दो महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा है। नाले से बहकर गली और मुख्य सड़क पर फैल रहे गंदे पानी ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि पूरे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

दो महीने से जाम पड़ा नाला

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नाले की सफाई न होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। लगातार बहते गंदे पानी से सड़कें कीचड़ और दुर्गंध से भर गई हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि उन्हें रोज़ इस गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।

नगर परिषद से की शिकायत

गांव के लोगों ने कई बार नगर परिषद से नाला साफ कराने की मांग की। इस संबंध में सभापति राज कुमार गुड्डू और उपसभापति नीलम देवी के प्रतिनिधि सन्नी यादव से दूरभाष पर बातचीत की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक से दो दिनों के भीतर नाले की सफाई करा दी जाएगी।

महामारी का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द नाला साफ नहीं हुआ तो डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। रहमतनगर के सैकड़ों परिवार पहले ही बदबू और गंदगी से परेशान हैं और अब स्वास्थ्य संकट गहराने का डर सताने लगा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    रोहतास में रहस्यमयी जंगली जानवर से दहशत, नीलगाय की मौत और कुत्ता घायल; तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, सड़क पर बिखरी शराब की खेप; पुलिस पहुंचने से पहले बोतलें ले गए लोग

    Share Add as a preferred…