तालाब में डूबने से बांका में तीन मासूम बच्चियों की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

बांका: जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में तीन मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों मासूम बच्चियां स्नान करने के लिए तालाब गई हुई थीं और गहरे पानी में चले जाने से डूब गईं. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बभनगामा ग्राम निवासी वकील मंडल की 7 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी, 8 वर्षीय किरण कुमारी और संजय मंडल की 9 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी तीनों दोपहर करीब एक बजे तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी. इस दौरान यह घटना हुई।

तालाब के घाट पर बच्चियों के कपड़े देख ग्रामीणों को आशंका हुई तो उन्होंने पानी में देखा तो सन्न रह गए. उन्होंने घटना की सूचना बच्चियों के परिजनों को दी. इसके बाद घटनास्थल पर परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन करते हुए तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई।

  • Related Posts

    भागलपुर और बांका में ‘विकास का महा-मंगलवार’! CM नीतीश आज देंगे ₹1151 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात; बैजानी में जनसंवाद और कटोरिया में योजनाओं की झड़ी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *