मुंगेर में दो लोगों को आतंकवादी समझकर बंधक बनाया , पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

मुंगेर, 30 अगस्त।जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में शुक्रवार को अफरातफरी मच गई, जब भिक्षाटन करने पहुंचे दो साधकों को ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर आतंकवादी समझ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों साधकों को थाने ले गई। थाना प्रभारी बंटी कुमारी ने बताया कि दोनों से कड़ी पूछताछ की गई। जांच में कोई आपत्तिजनक तथ्य नहीं मिलने पर उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध परिस्थिति दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

  • ये भी पढ़े..

    पटना के सेंट माइकल स्कूल के बाहर दिनदहाड़े पूर्व छात्र का कथित अपहरण, स्कॉर्पियो में उठाकर की गई पिटाई; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    सीतामढ़ी में पुलिस-लुटेरों के बीच मुठभेड़, CSP लूटकांड का मास्टरमाइंड फेकन महतो गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…