जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में भूस्खलन : समस्तीपुर के 5 श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में हुए भीषण भूस्खलन की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 5 लोगों की मृत्यु हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और पीड़ित परिवारों की इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान समस्तीपुर तक पहुंचाने की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

    Share Add as a preferred…

    जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, राजस्थान और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…