जमुई, 29 अगस्त 2025 – जमुई पुलिस ने खैरा थानान्तर्गत हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, चांदी की सिकरी, नकद राशि एवं लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
घटना 27 मई 2025 की है जब सोनो मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने बाबूडीह निवासी मोहम्मद आजम अली के साथ मारपीट कर उनका मोबाइल, चांदी की सिकरी और ₹5000 नकद लूट लिया था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- मोहम्मद शाहबाज रैन, पिता- गुलाब रैन, साकिन- बछियार, थाना व जिला- जमुई।
- मोहम्मद कुर्बान, पिता- मोहम्मद हमीद मियां, साकिन व थाना- खैरा, जिला- जमुई।
बरामदगी
- लूटी गई चांदी की चेन
- लूटा गया मोबाइल
- नकद ₹5,000
- लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
जमुई पुलिस ने कहा है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।


