भागलपुर में दो बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण

भागलपुर, 29 अगस्त 2025।जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को दो बच्चों के दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 13 वर्षीय कृष्णा कुमार और 5 वर्षीय अंश कुमार को विधिवत रूप से दत्तक माता-पिता को सौंपा गया।

सुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी ने बच्चों के नए अभिभावकों को औपचारिक रूप से अधिकार प्रदान करते हुए कहा कि वे बच्चों की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें।

यह दत्तक प्रक्रिया जिला प्रशासन की देखरेख में पूरी की गई। जिला जन-संपर्क कार्यालय ने बताया कि ऐसे मामलों में प्रशासनिक स्तर पर पूरी पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…