30 अगस्त से बिहारशरीफ में 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का होगा आयोजन

पटना/बिहारशरीफ, 29 अगस्त:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) पटना द्वारा श्रम कल्याण मैदान, बिहारशरीफ में “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर दिनांक 30 अगस्त 2025 से 03 सितम्बर 2025 तक 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुनील कुमार, माननीय मंत्री, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, बिहार सरकार करेंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती रीना यादव, माननीय विधान पार्षद, उपस्थित रहेंगी।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में चलाए गए विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि समाज के हर वर्ग तक इन योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुँच सके।

प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन विशेष कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड, आधार सुधार, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक बीमा योजना आदि की निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं पर परिचर्चा, जन संवाद, प्रश्नोत्तरी एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया खुलासा, इलाज करने वाले डॉक्टर के बयान ने बढ़ाए कई सवाल

    Share Add as a preferred…

    भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: 631 रूट किलोमीटर पर लगेगा ‘कवच’, ₹270 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

    Share Add as a preferred…