वैशाली: गोरौल–सोन्धो–मथनामल सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण को स्वीकृति, 19 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

पटना, 28 अगस्त।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि वैशाली पथ प्रमंडल–हाजीपुर अंतर्गत गोरौल–सोन्धो–मथनामल (12.66 किमी) सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को सरकार की मंजूरी मिल गई है।

इस परियोजना पर 19.51 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क के चौड़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान

  • परियोजना से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
  • क्षेत्रीय आर्थिक व सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

डबल इंजन सरकार का फोकस

श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार लगातार सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि 2005 की तुलना में आज बिहार में विशाल सड़क नेटवर्क तैयार हुआ है और इसी क्रम में यह परियोजना वैशाली जिले के लिए स्वीकृत की गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा

    Share Add as a preferred…

    NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NEET को लेकर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

    Share Add as a preferred…