सीतामढ़ी में “विकसित भारत का अमृत काल” विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का समापन

स्कूली छात्रों और आम लोगों की उमड़ी भारी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं ने बढ़ाई शोभा

पुपरी (सीतामढ़ी), 28 अगस्त 2025।भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), पटना द्वारा सीतामढ़ी जिले के जनकपुर रोड स्थित सम्राट अशोक भवन, पुपरी में आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आज समापन हो गया।

छात्रों और लोगों का लगा तांता

  • प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी स्कूली छात्रों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
  • यहां भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछले 11 वर्षों में किए गए कार्यों को दर्शाती तस्वीरों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

प्रदर्शनी का उद्देश्य

समापन अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने कहा—
“भारत सरकार की योजनाओं को ग्रामीण जनता तक पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना ही इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है।”

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता

  • प्रदर्शनी के दूसरे दिन पंजीकृत दलों और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
  • मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
  • वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल, पुपरी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित अतिथि और उपस्थिति

समापन समारोह में ए.के. शुक्ला, सलाहुद्दीन, अनिल कर्ण, रमाकांत पाठक, सुरदर्शन झा, ग़्यास अख्तर, निशांत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…