रोहतास पुलिस की दबिश से 25 अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण

कई थानों के वारंटी न्यायालय में हुए पेश

रोहतास, 28 अगस्त 2025।रोहतास पुलिस की लगातार दबिश और सक्रिय कार्रवाई का असर अब साफ दिखने लगा है। अलग-अलग थानों के 25 वारंटियों ने माननीय न्यायालयों में आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले वारंटी

  • कच्छवा थाना क्षेत्र : पॉक्सो मामले में वारंटी रितेश तिवारी (घोनडिह निवासी) ने बिक्रमगंज न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
  • तिलौथु थाना क्षेत्र :
    • बिक्रमगंज न्यायालय में दयाशंकर पाठक, अंजनी देवी और अवध पाठक (सेवही निवासी) ने आत्मसमर्पण किया।
    • सासाराम न्यायालय में रामजी कुमार उर्फ घरभरन और शंकर कुमार साह (चंदनपुरा निवासी) ने आत्मसमर्पण किया।
  • दरिहट थाना क्षेत्र : सासाराम न्यायालय में गीता देवी उर्फ मोहनी कुमारी, शरदा देवी, रामधनी राम, मिन्दु कुमार, प्रकाश कुमार और हीरालाल पासवान (घुसैला निवासी) ने आत्मसमर्पण किया।
  • दिनारा थाना क्षेत्र : कांड संख्या-323/25 की अभियुक्ता निलम देवी ने 26 अगस्त को बिक्रमगंज न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
  • बड्डी थाना क्षेत्र :
    • कांड संख्या-02/24 (दिनांक 23.08.2024) के अभियुक्त अशोक बिंद उर्फ लड्डु बिंद और धक साह ने सासाराम न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
    • कांड संख्या-66/24 (दिनांक 26.12.2024) के अभियुक्त कमलेश महतो, सचिता महतो, राकेश महतो, राज कुमार महतो, बाबुराम महतो, श्री महतो, प्रिंस महतो, नन्दन महतो, अजय महतो और चन्दन महतो (मक्षुई निवासी) ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस की सख्ती का असर

रोहतास पुलिस की सख्त कार्रवाई और दबिश के चलते वारंटियों में खौफ का माहौल है। पुलिस ने कहा कि फरार अभियुक्तों पर लगातार नकेल कसी जा रही है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading