प्रशांत किशोर का बक्सर में बड़ा हमला: नीतीश-सरकार और कांग्रेस पर निशाना

PK बोले – “बक्सर-इटाढ़ी क्रांतिकारियों की धरती, यहीं से नीतीश का पूरा हिसाब होगा”

बक्सर: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत आज बक्सर पहुंचे और राजपुर के धनसोई हाई स्कूल मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बक्सर का इटाढ़ी इलाका वही क्रांतिकारी धरती है, जहां पहले उनके काफिले पर पत्थर चले थे। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में नीतीश और उनकी सरकार का पूरा हिसाब यहां से लिया जाएगा।

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और तमिलनाडु सीएम स्टालिन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को तमिलनाडु में पीटा गया, तब कांग्रेस कहां थी। अब बिहार में आकर वोट मांगना जनता के मुंह पर तमाचा है।

नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर हुए हमले का जिक्र करते हुए PK ने कहा कि बिहार सरकार ने छात्रों, आंगनबाड़ी और आशा सेविकाओं, मुखिया-सरपंचों तक को पीटा है। अब जब ये नेता वोट मांगने आएंगे, तो जनता उन्हें दौड़ाकर भगाएगी।

उन्होंने बक्सर की जनता से वादा किया कि जन सुराज की सरकार बनने पर छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये तक का रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। सरकारी स्कूलों में सुधार होने तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों की फीस सरकार भरेगी, ताकि गरीब बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…