हीरो एशिया कप राजगीर 2025: तैयारियां जोरों पर

बिहार के हॉकी प्रशिक्षुओं को बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स की भूमिका के लिए प्रशिक्षण

राजगीर (बिहार) | 27 अगस्त 2025: हीरो एशिया कप राजगीर 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ श्री रवीन्द्रन शंकरण ने आज बिहार के हॉकी प्रशिक्षुओं को आगामी टूर्नामेंट में निभाई जाने वाली बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स की जिम्मेदारी के लिए प्रशिक्षण दिया।

हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर (बिहार) में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया की प्रमुख पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति का मानना है कि इस भव्य आयोजन की सफलता में स्थानीय प्रशिक्षुओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

अपने संबोधन में श्री शंकरण ने कहा:
“बिहार के प्रशिक्षुओं के लिए यह अवसर गर्व का विषय है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से वे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्था को नजदीक से समझ पाएंगे, बल्कि उनके भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का भी विकास होगा। बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स के रूप में वे आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनेंगे।”

राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा चयनित प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे टूर्नामेंट के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता और अनुशासन के साथ कर सकें।


 

  • Related Posts

    शिवहर में रसोई गैस की किल्लत पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के दौरान सिंहेश्वर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading