जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी की बैठक संपन्न

भागलपुर, 26 अगस्त 2025:उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।

बैठक में डॉ. संतोष कुमार, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी, भागलपुर ने जिले में पकड़े गए पशुओं के रखरखाव हेतु कांजी हाउस निर्माण का प्रस्ताव रखा। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया एवं भागलपुर सदर ने पशु क्रूरता नियमावली की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने तथा कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर साझा करने की मांग की।

सदस्यों ने सुझाव दिया कि जिला स्तर पर पशु क्रूरता संबंधी नियम-कानून की जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजित की जाए। इस पर उप विकास आयुक्त ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आवश्यक पहल की जाएगी।

बैठक में पशुपालन विभाग से डॉ. अमीन अंसारी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी नवगछिया, डॉ. गोपाल कृष्ण कन्हैया, पशु चिकित्सा पदाधिकारी राजकीय पशु औषधालय भागलपुर, श्री अनिल कुमार साह (प्रधान लिपिक), श्री अनिमेष चन्द्र (लिपिक), श्री दीपक कुमार (डाटा एंट्री ऑपरेटर) सहित पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी के सदस्य श्री वेद व्यास, श्री अमित कुमार एवं श्री गौतम कुमार तथा वन प्रमंडल भागलपुर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    पूर्णिया भाजपा जिलाध्यक्ष विवाद: महिला नेत्री के साथ अभद्रता के बाद पद से हटाए गए मनोज सिंह, पार्टी ने भेजा सख्त संदेश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading