“बच्चों की चिंता कोई नेता नहीं करेगा, अब जनता को खुद करनी होगी” – P.K

मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

NDA नेताओं पर साधा निशाना, कहा- “बच्चों की चिंता कोई नेता नहीं करेगा, अब जनता को खुद करनी होगी”

मुजफ्फरपुर, 25 अगस्त 2025।‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को मुजफ्फरपुर के मीनापुर पहुंचे। रामा कृष्णा हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने NDA नेताओं पर कड़ा हमला बोला और जनता से अपने बच्चों की शिक्षा व भविष्य को लेकर जागरूक होने की अपील की।


NDA पर सीधा वार

प्रशांत किशोर ने कहा—
“बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन यहां के सैकड़ों बच्चों के शरीर पर सूती कपड़ा तक नहीं है और पैरों में चप्पल नहीं है। आपने मोदी का चेहरा देख वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। नीतीश का चेहरा देख वोट दिया तो वैद्य का बेटा 20 साल से मुख्यमंत्री बना हुआ है। लेकिन आपके बच्चों का भविष्य अभी भी अंधकारमय है।”

उन्होंने कहा कि जनता को नेताओं के चेहरे देखकर नहीं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करना चाहिए।


लालू प्रसाद का उदाहरण देकर समझाया

किशोर ने कहा—
“लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता कैसे की जाती है। उनका बेटा 9वीं पास नहीं कर पाया, फिर भी वे चाहते हैं कि बेटा राजा बने। जबकि बिहार के लाखों पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है।”


बड़े वादे: पेंशन, शिक्षा और रोजगार

प्रशांत किशोर ने मीनापुर की जनता से कई बड़े वादे किए:

  • दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को ₹2000 मासिक पेंशन
  • 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा; फीस सरकार देगी।
  • बिहार के 50 लाख युवाओं को राज्य में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार

उन्होंने कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। इसके बाद युवाओं को रोज़गार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।


जनता से अपील

सभा के अंत में किशोर ने जनता से अपील की—
“इस बार लालू, नीतीश या मोदी जैसे नेताओं के चेहरे देखकर वोट न दें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। बिहार में जनता का राज स्थापित करें।”


 

  • Related Posts

    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading