NIFT पटना में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन

पटना। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना “पासपोर्ट आपके द्वार” के तहत राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT), पटना में 26 व 27 अगस्त 2025 को दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह

इस कैंप का उद्घाटन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती स्वधा रिजवी और NIFT पटना के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

उद्देश्य और पूर्व आयोजन

पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय समय-समय पर मोबाइल वैन कैंप आयोजित करता रहा है। इसके तहत अब तक 10 से अधिक जिलों एवं संस्थानों में ऐसे कैंप हो चुके हैं। इनमें भारतीय प्रबंध संस्थान, बोधगया और एम्स पटना भी शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • इस कैंप में नए (Fresh) और पुनर्निमाण (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • प्रतिदिन 55 अप्वॉइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
  • आवेदकों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
  • निर्धारित समय व दिन पर आवेदक को आवश्यक कागजात की मूल प्रति और स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
  • कैंप में तत्काल सेवा, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) हेतु आवेदन, रोके गए आवेदन या बिना अपॉइंटमेंट के आए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अधिक जानकारी

आवश्यक कागजात और विस्तृत दिशा-निर्देश के लिए आवेदक www.passportindia.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने कहा है कि वह आगे भी आवेदकों की सुविधा के लिए ऐसे कैंप आयोजित करने हेतु वचनबद्ध है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

    Share Add as a preferred…

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर में शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

    Share Add as a preferred…