दरभंगा : रिश्वतखोरी के आरोप में केवटी थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित

दरभंगा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रिश्वतखोरी के मामले में केवटी थाना अध्यक्ष राहुल कुमार और चौकीदार राहुल राजा को निलंबित कर दिया है।

वायरल वीडियो से खुला मामला

एसएसपी रेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2), कमतौल को सौंपी गई। जांच प्रतिवेदन में यह पाया गया कि—

  • चौकीदार राहुल राजा का आचरण संदिग्ध है।
  • थाना अध्यक्ष राहुल कुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जो कर्तव्यहीनता और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है।

विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा

जांच प्रतिवेदन को आधार मानते हुए एसएसपी रेड्डी ने कार्रवाई की अनुशंसा की।

  • थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु अनुशंसा पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र को भेजी गई है।
  • चौकीदार राहुल राजा के खिलाफ विभागीय जांच की अनुशंसा जिला पदाधिकारी, दरभंगा को भेजी गई है।

नया थाना अध्यक्ष नियुक्त

इस कार्रवाई के बाद पुलिस निरीक्षक सदन राम को केवटी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी रेड्डी ने स्पष्ट किया कि रिश्वतखोरी और कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

    Share Add as a preferred…