
लखीसराय :साइबर थाना की पुलिस टीम ने एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान –
1.सौरभ कुमार
2.रोहित कुमार
के रूप में हुई है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसमें –
- लैपटॉप – 01
- मोबाइल – 01
- फिंगर स्कैनर – 01
- आईरिस स्कैनर – 01
- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र – 210
- फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र – 12
- फर्जी मार्कशीट – 15
शामिल हैं।
कैसे काम करता था गिरोह?
▪️ डिजिटल मुहर और डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज़ तैयार करना।
▪️ सदर अस्पताल, गोडा (झारखंड) के नाम से जन्म प्रमाण पत्र बनाकर आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलना।
▪️ बिहार सरकार द्वारा निर्गत असली आवासीय प्रमाण पत्रों की डिटेल्स एडिट कर नकली प्रमाण पत्र बनाना।
▪️ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं व 12वीं की मार्कशीट में नाम और जन्मतिथि बदलकर आधार अपडेट कराना।
पुलिस का कहना
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से युवाओं को गुमराह कर उनके दस्तावेज़ों में हेरफेर कर रहा था। लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद लखीसराय साइबर थाना की टीम ने छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया।


