हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी भागलपुर पहुंची, जिलाधिकारी ने किया स्वागत

भागलपुर, 24 अगस्त 2025:हीरो एशिया कप 2025 हॉकी टूर्नामेंट की ट्रॉफी आज ऐतिहासिक भागलपुर की धरती पर पहुंची। बैंड-बाजे के साथ इस ट्रॉफी का भव्य स्वागत जिला प्रशासन, खेल प्रेमियों और स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने किया।

29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर में आयोजित होने वाले इस पुरुष एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में चीन, जापान, ताइवान सहित कुल आठ देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह पहला अवसर है जब बिहार इस स्तर की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।

ट्रॉफी आगमन पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसे पूरे सम्मान के साथ मंच पर स्थापित किया और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा—
भागलपुर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि एशिया कप ट्रॉफी गौरव यात्रा की साक्षी बन रहा है। मेरी कामना है कि यह ट्रॉफी भारतीय टीम जीते और हमारी धरती पर ही रहे।”

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले वर्ष महिला एशियन चैंपियन ट्रॉफी 2024 के दौरान उनकी यह इच्छा पूरी हुई थी और भारतीय महिला टीम ने खिताब जीतकर ट्रॉफी को यहीं रखा। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भविष्य में भागलपुर के खिलाड़ियों को भी भारतीय टीम में स्थान मिले और जीत के बाद उनका स्वागत करने का अवसर मिले।

ट्रॉफी स्वागत समारोह के दौरान किलकारी के बच्चों ने जूडो, कराटे और नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खेल विभाग के प्रतिनिधि, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, हॉकी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स के खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अंत में सभी खेल प्रेमियों, आयोजकों और मेजबानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भागलपुर लगातार खेल जगत में नई ऊंचाइयां छू रहा है और यह गौरव हम सबके लिए गर्व का क्षण है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading