डबल मुनाफा के झांसे में 4 करोड़ की ठगी: अमरपुर का रॉकी कुमार फरार

अमरपुर। डबल मुनाफे का लालच देकर झारखंड के एक व्यवसायी से करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप अमरपुर शहर के वार्ड संख्या 10, गोला चौक निवासी रॉकी कुमार पर लगा है।

पीड़ित सुधीर कुमार, जो पलामू ज़िले के पैचरिया गांव (झारखंड) निवासी हैं, ने अमरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रांची में व्यापार और निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर किस्तों में करोड़ों रुपये एचडीएफसी बैंक (बरियातू-रांची), आईसीआईसीआई बैंक (द्वारका सेक्टर-6, नई दिल्ली व जनकपुरी बी-ब्लॉक, नई दिल्ली) के खातों में ट्रांसफर कराए।

विश्वास जीतने के लिए रॉकी ने शुरुआत में एक किस्त पर लगभग एक करोड़ रुपये मुनाफे सहित लौटाया, लेकिन बाद में रकम लौटाना बंद कर दिया और लगातार टालमटोल करता रहा।

इधर केस दर्ज होते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसने रांची और स्थानीय अमरपुर के कुछ व्यवसायियों से भी करीब एक करोड़ रुपये की ठगी की है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…