भागलपुर में सड़क हादसा: बीपीएससी शिक्षक राजवीर कुमार की मौत, परिवार में मातम

भागलपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार और शिक्षा जगत को गहरे शोक में डुबो दिया। हादसे में भतोड़िया स्कूल के शिक्षक राजवीर कुमार उर्फ जयंत कुमार (29 वर्ष), पिता श्री तेज नारायण मंडल की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजवीर कुमार शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजवीर को स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

परिवार और गांव में मातम

राजवीर कुमार का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार में दो भाई और दो बहनें भी हैं। असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव के लोगों ने बताया कि राजवीर शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में मेधावी थे और बीपीएससी से चयनित होकर शिक्षक बने थे। उनकी मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पूरे शिक्षा जगत को गहरा आघात पहुँचा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…