“सासाराम में मुठभेड़: अगवा शिक्षक मुक्त, दो अपराधी गोली से घायल, सात गिरफ्तार”

अगवा शिक्षक की सकुशल बरामदगी, पुलिस- अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली से घायल

सासाराम। कोचस थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कपसिया के शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार का अपहरण कर अपराधियों ने उन्हें सासाराम के तकिया बाजार स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में बंधक बनाकर रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और शनिवार देर रात अपराधियों से सीधी मुठभेड़ हो गई।

पुलिस कार्रवाई में अपराधी ढेर

मुठभेड़ में गोलीबारी हुई, जिसमें दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए।

  • प्रभात कुमार उर्फ सोनू गुप्ता, निवासी बिलोरी (कैमूर) और
  • सुरेश राम, निवासी मुजान (कैमूर)
    के बाएँ पैर में गोली लगी। इसके अलावा अपराधी इंदल राम और रामाशीष शर्मा को भी चोटें आई हैं।

सात अपराधी दबोचे गए

अब तक कुल सात अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित मुक्त करा लिया है।

पुलिस का बयान

नगर थाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों की योजना फिरौती की थी। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…