दिल्ली-पटना के बीच चलेगी पहली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन

नई दिल्ली/पटना। देश को जल्द ही पहली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से पटना के बीच इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

खासियतें

  • अधिकतम रफ्तार: 160 किमी प्रति घंटा
  • लग्जरी स्लीपर कोच और प्रीमियम कैटरिंग
  • किराया: राजधानी एक्सप्रेस से 10–15% अधिक
  • किराया निर्धारण में होगा डायनमिक फेयर लागू

चुनावी मौसम से जुड़ा कनेक्शन

रेलवे बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के शकूरबस्ती शेड में यह ट्रेन पिछले हफ्ते पहुंच चुकी है। अंतिम रूट और किराये का फैसला होना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसे दिल्ली-पटना के बीच उतारा जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…