मुजफ्फरपुर में युवक को पीटा, वीडियो वायरल; प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

मुजफ्फरपुर।बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने एक युवक को नंगा कर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।


चेहल्लुम के दिन हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सिकंदरपुर ओपी इलाके के कमरा मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि घटना चेहल्लुम के दिन की है, जब मोहल्ले में मातमी जुलूस निकाला जा रहा था। इसी बीच एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा।


आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों

ग्रामीणों ने युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़ लिया और नंगा कर जमकर पिटाई कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक रहम की भीख मांग रहा था, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।


पुलिस जांच में जुटी

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में सिटी एसपी (पश्चिम) किरण कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


 

  • Related Posts

    भागलपुर जदयू में ‘विवेकानंद’ युग की शुरुआत! नए जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- अब और मजबूत होगा संगठन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading