मनोज झा पर भड़के BJP विधायक नीरज कुमार बबलू, मेरे सामने बयान देते तो पटक कर मुंह तोड़ देता…

पटना: राज्यसभा सांसद मनोज झा की टिप्पणी पर बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. मनोज झा की ओर से सदन में ‘ठाकुर’ वाली कविता सुनाने के बाद सियासत तेज हो गई है. सबसे पहले उनकी ही पार्टी के विधायक चेतन आनंद ने मोर्चा खोला था तो अब बीजेपी भी खुलकर सामने आ गई है. नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मनोज झा मेरे सामने ठाकुरों पर बयान देते तो पटक कर मुंह तोड़ देता।

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि लालू यादव के इशारे पर मनोज झा ने ठाकुरों पर विवादित बयान दिया है. लालू यादव फिर 90 के दशक में बिहार को ले जा रहे हैं. 90 के दशक में लालू भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण, लाला (भूरा बाल) को साफ करने की बात करते थे, इसलिए पूरी पार्टी साफ हो गई. नीरज बबलू ने कहा कि मनोज झा माफी मांगें।

दरअसल महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने कविता को सुनाते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था और अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी. मनोज झा की इसी टिप्पणी को लेकर आरजेडी में भी घमासान छिड़ गया है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *