भागलपुर के 1,19,930 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 83.95 करोड़ रुपए हस्तांतरित

भागलपुर, 20 अगस्त 2025:भागलपुर जिला के 11 बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के कुल 1,19,930 परिवारों के बैंक खातों में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर कमलों से डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 83.95 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए।

इस वितरण में विभिन्न प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित परिवारों का विवरण इस प्रकार है:

  • सुल्तानगंज: 19,712 परिवार
  • पीरपैंती: 18,369 परिवार
  • कहलगांव: 16,656 परिवार
  • नाथनगर: 15,485 परिवार
  • सबौर: 12,803 परिवार
  • रंगरा चौक: 11,853 परिवार
  • गोपालपुर: 10,264 परिवार
  • शाकुंड: 7,341 परिवार
  • नारायणपुर: 5,249 परिवार
  • इस्माइलपुर: 2,009 परिवार
  • गोराडीह: 201 परिवार

विशेष उल्लेखनीय है कि बिहार में भागलपुर के परिवारों को सर्वाधिक राशि का अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया है। भागलपुर सहित राज्य के कुल 12 जिलों के 6,51,602 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 456.12 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं।

इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करना और उन्हें पुनर्वास एवं जीवनयापन में सहयोग सुनिश्चित करना है।


 

  • Related Posts